Posts

Showing posts with the label Biology

कोशिका की विस्तृत संरचना(detailed structure of cell)

Image
कोशिका की संरचना बहुत ही जटिल एवं विस्तृत है।हम इसकी संरचना का अध्ययन निम्नलिखित शीर्षकों में कर सकते है:-                                           कोशिकाद्रव्य(cytoplasm) केन्द्रक या केन्द्रकों को छोड़कर शेष भाग को कोशिकाद्रव्य कहा जाता है।              कोशिका कला (cell membrane ) जीवद्रव्य की सबसे बाहरी परत, कोशिका कला बनाती है। कोशिका कला से लेकर केन्द्रक कला (nuclear membrane)तक सभी संरचनाएं विशेष संगठन वाली झिल्लियों से बनी होती है।                     कोशिका भित्ति(cell well) कोशिका भित्ति निर्जीव पर्त है ये पादप कोशिका में कोशिका कला को चारों तरफ से घेरे रहता है। ये सेलूलोज़(cellulose )की बनी होती है। जन्तुओ में कोशिका भित्ति नही होती है, Eiglena aur paramoecium जैसे जन्तुओं में कोशिका के चारों ओर प्रोटीन की परत होती है।        अन्तःप्रद्रव्यी जालिका ...

कोशिकाओं की सामान्य संरचना

जीव एककोशिकीय हो या बहुकोशिकीय  प्रत्येक कोशिका एक आवश्यक तथा महत्वपूर्ण जीवित पदार्थ से भरी रहती है। यह पदार्थ जीवद्रव्य (protoplasm)कहलाता है। जन्तु कोशिका (animal cell)का जीवद्रव्य एक जीवित कोशिका कला ( cell membrane)से घिरा होता है किंतु प्रत्येक कोशिका का जीवद्रव्येक इकाई होते हुए भी अन्य कोशिकाओं से सम्बंधित होता है। जन्तु कोशिकाओं में पास वाली कोशिकाओ से इस प्रकार का सम्बन्ध desmosomes के द्वारा होता है। एक पादप कोशिका का जीवद्रव्य इस जीवित कोशिका कला के बाहर यद्यपि एक निर्जीव कोशिका भित्ति( cell well) से घिरा होता है फिर भी कोशिका भित्ति में अनेक छिद्र होते हैं जिनमे होकर एक कोशिका का जीवद्रव्य पास वाली दूसरी कोशिका के जीवद्रव्य से संबंधित होता है।ये सम्पर्क सूत्र प्लाज्मोडेसमेटा (plasmodesmata)कहे जाते हैं।अब यह भी सिद्ध किया जा चुका है कि सभी जीवों में जीवद्रव्य एक विशिष्ट कारखाने की तरह है जिसको पूर्णरूपेण कोशिका के अन्दर ही उपस्थित घटकों, कोशिकांगों (cell organelle)के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इनमें से केंद्रक (nucleus) महत्वपूर्ण है।केंद्रक के अतिरिक्त समस्त ...