कोशिकाओं की सामान्य संरचना

जीव एककोशिकीय हो या बहुकोशिकीय  प्रत्येक कोशिका एक आवश्यक तथा महत्वपूर्ण जीवित पदार्थ से भरी रहती है।
यह पदार्थ जीवद्रव्य(protoplasm)कहलाता है।जन्तु कोशिका(animal cell)का जीवद्रव्य एक जीवित कोशिका कला ( cell membrane)से घिरा होता है किंतु प्रत्येक कोशिका का जीवद्रव्येक इकाई होते हुए भी अन्य कोशिकाओं से सम्बंधित होता है। जन्तु कोशिकाओं में पास वाली कोशिकाओ से इस प्रकार का सम्बन्ध desmosomes
के द्वारा होता है। एक पादप कोशिका का जीवद्रव्य इस जीवित कोशिका कला के बाहर यद्यपि एक निर्जीव कोशिका भित्ति(cell well) से घिरा होता है फिर भी कोशिका भित्ति में अनेक छिद्र होते हैं जिनमे होकर एक कोशिका का जीवद्रव्य पास वाली दूसरी कोशिका के जीवद्रव्य से संबंधित होता है।ये सम्पर्क सूत्र प्लाज्मोडेसमेटा(plasmodesmata)कहे जाते हैं।अब यह भी सिद्ध किया जा चुका है कि सभी जीवों में जीवद्रव्य एक विशिष्ट कारखाने की तरह है जिसको पूर्णरूपेण कोशिका के अन्दर ही उपस्थित घटकों, कोशिकांगों (cell organelle)के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इनमें से केंद्रक(nucleus) महत्वपूर्ण है।केंद्रक के अतिरिक्त समस्त जीवद्रव्य को कोशिकाद्रव्य(cytoplasm) या कोशिकाकाय(cytosome)कहते हैं।
केन्द्रक के अतिरिक्त कोशिकांगों में माइटोकांड्रिया(mitochondria)गाल्जी काय(Golgi body),राइबोसोमस (ribosomes),माईक्रोसोमस(microsomes)आदि होते




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मनुष्य में दाँतो की प्रकार ,संख्या,कार्य तथा किस चीज से बना होता है

हृदय की बाह्य संरचना (External structure of heart)

कुछ कोशिकांगों के नाम तथा उनके खोजकर्ता के नाम